होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM YOGI : पहले देश बांटा अब संपत्ति बांटने की साजिश, योगी का कांग्रेस-सपा पर निशाना

CM YOGI : पहले देश बांटा अब संपत्ति बांटने की साजिश, योगी का कांग्रेस-सपा पर निशाना

हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनसभा (Public Meeting) को संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress)-सपा (SP) सहित INDI गठबंधन में शामिल पार्टीयों पर निशाना साधा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा की सरकार में सबके विकास की बात कही। इसके साथ ही कांग्रेसी नेता के संपत्ती सर्वे कराये जाने पर योगी ने जमकर हमला किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के साथ भाजपा और NDA है और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा का INDI गठबंधन है। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कह रही है कि हम भारत में संपत्ति का सर्वे करवाएंगे।

हार का ठीकरा

जनता को समझाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगर आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है तो आप 2 कमरो में रहो, 2 कमरे कांग्रेस और सपा के अधिकार में चला जाएगा। योगी पहले देश को बांटा, आज आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने इससे पूर्व कहा कि जब भी कांग्रेस, सपा या INDI गठबंधन से जुड़े दूसरे दल जब भी चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने का प्रयास करते हैं।

कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए योगी ने कहा कि 2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं, गत वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी। योगी ने कहा कि 2009 में केंद्र में UPA की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जो लोग आज EVM को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे। योगी ने कहा कि अब तक दो चरणों के चुनाव में रूझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं।
 


संबंधित समाचार