होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM YOGI : 'बांटों और राज करो' कांग्रेस की नीति, मुख्यमंत्री योगी ने की पित्रोदा की निंदा

CM YOGI : 'बांटों और राज करो' कांग्रेस की नीति, मुख्यमंत्री योगी ने की पित्रोदा की निंदा

लखनऊ। सैम पित्रौदा (Sam Pitroda) के बयान (Statment) पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस (Congress) को जमकर घेरा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वह कांग्रेस के बुद्धिदाता हैं तो स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की 'बांटों और राज करो' की जो नीति है उसी को सैम पित्रौदा आज बयान कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश को 1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आजादी के बाद भी जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर देश को बांटने का पाप कांग्रेस ने किया है। सैम पित्रौदा का ये बयान अत्यंत निंदनीय है और कांग्रेस पार्टी को स्वयं के उन कृत्यों के लिए, जो आज वो सैम पित्रौदा के मुंह से बुलवा रही है, देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

बकवास बात

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है। यह बयान भारत जैसे सनातन देश के 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला है। सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर रॉबर्ट वाड्रा ने गांधी परिवार की बात करते हुए कहा कि जब आप इस परिवार से जुड़े होते हैं, तो बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, आपको कोई भी कदम उठाने से पहले सोचना होगा। सैम पित्रोदा ने जो कहा है, उससे मैं बिल्कुल असहमत हूं। उन्होंने बकवास की बात की है। 

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जो व्यक्ति इतना पढ़ा-लिखा हो वह ऐसा कैसे कह सकता है। वे राजीव गांधी के बहुत करीबी थे लेकिन उन्हें थोड़ा जिम्मेदार होना चाहिए। वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके एक बयान से भाजपा को अनावश्यक मुद्दे उठाने का मौका मिल जाता है। 
 


संबंधित समाचार