होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOKSABAH ELECTION : पीयूष गोयल की राहुल गांधी को ललकार, इस सीट से लड़ने की चुनौती

LOKSABAH ELECTION : पीयूष गोयल की राहुल गांधी को ललकार, इस सीट से लड़ने की चुनौती

मुंबई। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा (Loksabha) के चुनाव (Election) के दौरान अलग-अलग सीटों (Sheets) पर चुनाव लड़ने के लिए ललकारा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री (Minister) और भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने अब राहुल गांधी को मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से अपने खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए चुनौती दी है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैं राहुल गांधी को चुनौती देना चाहूंगा और खुले दिल से स्वागत करूंगा कि वो मेरे क्षेत्र में आए और उत्तर मुंबई से लड़े। पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह उत्तर मुंबई, अमेठी, बनारस में लड़े।

हार दिलाएगी

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेसी नेता को लेकर कहा कि हिम्मत है तो बनारस में लड़के दिखाई। कोई भी चुनाव क्षेत्र से लड़ना चाहते हैं तो वह लड़े। हम उनका स्वागत करते हैं मुझे लगता है कि उन्हें 4-5 चुनाव क्षेत्र से लड़ना चाहिए। तो शायद एक जीत जाए क्योंकि वायनाड से तो वह हार ही रहे हैं और मेरी बहन स्मृति ईरानी इस बार उन्हें अमेठी से बुरी तरह हार दिलाएगी कि वो संसद में आ नहीं पाएंगे और जनता के बीच भी जा नहीं पाएंगे।

राहुल गांधी को इससे पहले अमेठी सीट की सांसद स्मृति ईरानी ने चुनाव लड़ने के लिए चुनौती थी। हालांकि इस सीट से कांग्रेसी नेता ने पहले भी चुनाव लडे हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस की ओर सीट से अब तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेसी नेता को अब मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ने के लिए मंत्री पीयूष गोयल ने ललकारा है।
 


संबंधित समाचार