होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM SAINI : कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी, मुख्यमंत्री ने विधानसभा पर की बात

CM SAINI : कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी, मुख्यमंत्री ने विधानसभा पर की बात

पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Saini) ने कहा निर्दलीय विधायकों (MLA) के कांग्रेस (Congress) के समर्थन (Suport) देने पर बयान (Statment) दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के लोग विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे, तब हमने विश्वास मत हासिल किया। सैनी ने कहा कि जब विधानसभा चलेगा तब इसपर बात होगी।

मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इन्हें जल्दी है। हमारे साथ जनता का विश्वास है। कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह लोग मुंगेरी लाल के सपने देखते रहते हैं। काम इन्होंने किए नहीं और जनता ने इन्हें नकार दिया है। 

खट्टर से मिलने

उन्होंने कहा कि  जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार की गति बढ़ जाती है। लोगों को प्रताड़ित करने का काम कांग्रेस वाले करते हैं। सैनी ने कहा कि आने वाले समय में जब विधानसभा के चुनाव होंगे तो बड़ी संख्या के साथ राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार आएगी। पानीपत में गुरूवार को JJP विधायक हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने हरियाणा के मंत्री व भाजपा नेता महिपाल ढांडा के आवास पर पहुंचे।

हरियाणा में सैनी सरकार को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने जाएगा। मौजूदा सरकार अल्पमत में आ गई है, नैतिक आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनाव कराने चाहिए, हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है।
 


संबंधित समाचार