होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

TMC : भाजपा और कांग्रेसी नेता ने ममता सरकार पर लगाया आरोप, संदेशखाली की घटना

TMC : भाजपा और कांग्रेसी नेता ने ममता सरकार पर लगाया आरोप, संदेशखाली की घटना

उत्तर 24 परगना। पश्चिम बंगाल (Bengal) में ममता सरकार (Government) पर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के नेताओं (Leaders) ने तीखा हमला किया है। बंगाल में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर गरीब महिला से डरने की बात कहते हुए इसे अपने लिए बड़ी बात कही है। वहीं कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी ममता सरकार को संदेशखाली की घटना पर घेरा है। बंगाल में टीएमसी सरकार पर प्रमुख विरोधी दलों द्वारा सीधा हमला किया जा रहा है। 

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने TMC को लेकर कहा कि एक गरीब महिला से यह लोग जिस तरह से डर रहे हैं वही हमारे लिए बड़ी बात है। अधिकारी ने कहा कि 13 साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद, इलेक्टोरल बॉन्ड से करोड़ो रूपए लेने के बावजूद,  वह एक गरीब महिला से डर रहे हैं। 

आरोपी जेल में

गरीब महिला और भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी रेखा की बात करते हुए भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि गरीब के साथ चोरों की लड़ाई है।  इस लड़ाई में गरीब की जीत होगी, रेखा पात्रा जीतेंगी। बता दें कि रेखा पात्रा को भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। रेखा पात्रा संदेशखाली क्षेत्र की रहवासी हैं। संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न का मामला देश भर में सुर्खियों में रहा। संदेशखाली की घटना को लेकर भाजपा लगातार ममता सरकार पर सवाल उठा रही है। इस मामले का आरोपी शेख शाहजहां ईड़ी की टीम पर हमला करने के आरोपी जेल में है। प्रधानमंत्री मोदी से रेखा की बात चीत का ऑडियो भी चर्चा में रहा।

भाजपा के साथ कांग्रेस भी ममता सरकार पर लगातार हमला कर रही है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बरहामपुर, मुर्शिदाबाद में प्रेसवार्ता करते हुए संदेशखाली की घटना पर टीएमसी सरकार को घेरा है। अधीर रंजन ने कहा कि पूरा बंगाल संदेशखाली की घटना जानता है। उन्होंने कहा कि वह स्टिंग वीडियो है या क्या है इस बारे में हमें जानकारी नहीं है लेकिन संदेशखाली में जो अत्याचार हुआ वह हम सब जानते हैं। 
 


संबंधित समाचार