होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BMC : कमिश्नर उतरे मुंबई की सड़कों पर, चला सफाई अभियान

BMC : कमिश्नर उतरे मुंबई की सड़कों पर, चला सफाई अभियान

मुंबई। स्वच्छता अभियान (Cleaning Campaing) को लेकर BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) द्वारा पूरे मुंबई (Mumbai) में विशेष सफाई अभियान चलाया (Running) जा रहा है। इस अभियान में सफाई कर्मचारियों (Employees) के साथ ही अधिकारी (Officer) भी शामिल हो कर सड़कों पर साफ सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर मुंबईवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। 

स्वच्छता अभियान को लेकर BMC कमिश्नर भूषण गगरानी ने बताया कि यह केवल शहर की सुंदरता के लिए नहीं है बल्कि आरोग्यता के लिए भी है। कमिश्नर ने कहा कि हम गहरी सफ़ाई की इस प्रक्रिया को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि पिछले साल का काम अच्छा हुआ था, इस साल का भी काम अच्छा होना चाहिए। 

फुर्ती के साथ

मुंबई शहर को लेकर कमिश्नर ने बताया कि इस बार अधिक जनशक्ति और मशीनरी के साथ हम कोशिश कर रहे हैं। कमिश्नर भूषण गगरानी के साथ निगम सफाई कर्मी मुंबई की सड़कों पर लगातार झाडू और वॉइपर लगाते हुए पूरी फुर्ती के साथ दिखे। इस दृश्य को देखने के लिए मुंबई के लोग भी बाहर आये, और स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारी की बातों का भी सुना।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में नगर निगम विभाग सक्रियता के साथ काम कर रहा है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे है इस अभियान में सरकारी अधिकारियों के साथ आमजन भी जुड़ कर अपनी सहभागिता दे रहे हैं। स्वच्छता के साथ मनुष्य को किन तरह की समस्याओं से निजात मिलती है इसकी जानकारी अभियान के दौरान लोगों को दी जाती है। मुंबई में स्वच्छता का यह नजारा लोगों को भा रहा है।
 


संबंधित समाचार