होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

FIRE CASE : कई स्थानों पर अप्रिय घटनाएं, बचाव कार्य में जुटी टीमें

FIRE CASE : कई स्थानों पर अप्रिय घटनाएं, बचाव कार्य में जुटी टीमें

दिल्ली। मुंबई (Mumbai), दिल्ली (Delhi) सहित देशभर के कई स्थानों (Place) पर अप्रिय घटनायें (Unpleasant incidents) हुई हैं। दिल्ली (Delhi) में रोहिणी के एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट में आगजनी की घटना घटी है। जहां पर दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना पर दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। फायर बिग्रेट की टीमें घटना स्थल पर बचाव कार्य कर रही हैं।

मुंबई में एक निजी बस में वडगांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर आचनक से आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर फायर टेंडर मौके पर मौजूद है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 62 में निर्माणाधीन इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई।

क्रेन की मदद

इसके साथ ही बिहार के सदर बेगूसराय के खमहार गांव में दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई। डीएसपी सुबोध कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 2 लोगों की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई और 2 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज़िले में पहाड़ी से एक बस के 50 फीट गहरी खाई में गिरने की घटना सामने आई है। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। किसी के मरने की सूचना नहीं है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु के इडक्कल में कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट के पास एक बस पलट जाने से 15 यात्री घायल हो गए। बस को क्रेन की मदद से बचाया गया और इडक्कल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार के दरभंगा के अलीनगर प्रखंड के अंटोर गांव में बारात के दौरान आग लगने की घटना में 6 लोगों की मृत्यु हो गई। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुःख जताया है। 
 


संबंधित समाचार