होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

TMC : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, आसनसोल की थी यात्रा पर

TMC : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, आसनसोल की थी यात्रा पर

दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल (Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta) आज पश्चिम बर्धमान (Vardhaman) के दुर्गापुर (Durgapur) में अपने हेलीकॉप्टर (Helicopter) पर चढ़ने के दौरान सीट लेते समय फिसलकर गिर गईं। इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी को कथित तौर पर मामूली चोटें आई हैं।

मिल रही जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी दुर्गापुर से आसनसोल के लिए रवाना होने के लिए निकली थीं। इस दौरान हेलीकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह गिरते गिरते बचीं, हालांकि इस दौरान ममता को मामलूी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद उनके डाक्टरों ने तुरंत ही चिकत्सकीय सुविधा उन्हें मुहैया कराई। इसके बाद ममता बनर्जी ने अपनी आगे की यात्रा को जारी रखा है।


संबंधित समाचार