होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मशहूर रैपर बादशाह के बड़े फर्जीवाड़ा का पुलिस ने किया खुलासा, जानिए पूरा मामला

मशहूर रैपर बादशाह के बड़े फर्जीवाड़ा का पुलिस ने किया खुलासा, जानिए पूरा मामला

मशहूर रैपर बादशाह ने ऐसी हरकत की है जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। रैपर बादशाह के द्वारा किए गए बड़े फर्जीवाड़ा का पुलिस ने खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज मुंबई पुलिस ने मनोरंजन उद्योग में फर्जी 'फॉलोअर्स और लाइक' बनाने से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 

आपको बता दें की पुलिस जांच में सामने आया है की मशहूर रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह ने भी 75 लाख रुपये खर्च करके सोशल मीडिया पर फर्जी फालोअर्स और लाइक्स बटोरे हैं। मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोअर्स और लाइक बनाने से जुड़े रैकेट की जांच कर रही है। खबर हैं कि मुंबई पुलिस बादशाह सहित 20 बड़ी हस्तियों की जांच कर रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीती जुलाई में मुंबई पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया था। मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने रैपर बादशाह से करीब 10 घंटे पूछताछ की थी। रैपर बादशाह ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया था कि उसने फर्जी फॉलोअर्स और लाइक्स के साथ अपने म्यूजिक एल्बम को बढ़ावा देने के लिए 75 लाख रुपये का भुगतान किया। पुलिस को इस मामले में कई और सेलिब्रिटी से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की आशंका है।


संबंधित समाचार