होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Arvinder Singh Lovely resigns : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely resigns : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। Arvinder Singh Lovely resigns : लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस को फिर से एक और झटका देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 

Arvinder Singh Lovely resigns : इस्तीफे में आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढंत आरोप और भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी जिसके साथ कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन कर लिया।  

Arvinder Singh Lovely resigns : लवली ने आगे कहा है कि हम अपने आप को कई कारणों से अपांग महसूस करते हैं और दिल्ली पार्टी इकाई के अध्यक्ष के रूप में बने रहने में असमर्थ समझते हैं। अपने इस्तीफे में इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें 31 अगस्त 2023 को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। मैंने पिछले कुछ दिनों से फिर से दिल्ली में कांग्रेस को स्थापित करने अपना पूर्ण सहयोग दिया ताकि पार्टी की स्थिति बेहतर हो लेकिन जो राजनितिक दल से कांग्रेस ने अलायंस कर लिया है और अब पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है जिसके कारण मैंने पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  


संबंधित समाचार