होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की LAC पर हालात की समीक्षा, आज सिक्किम में करेंगे शस्त्रों की पूजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की LAC पर हालात की समीक्षा, आज सिक्किम में करेंगे शस्त्रों की पूजा

भारत और चीन तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिक्किम में एलओसी पर भारतीय जवानों के साथ शस्त्रों की पूजा करेंगे। बता दें कि राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हुए थे। बीते शनिवार को उन्होंने दार्जिलिंग में जवानों से मुलाकात की और वहीं एलएसी पर हालात की समीक्षा भी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिक्किम में एलएसी पर जवानों की एक यूनिट के साथ शस्त्रों की पूजा करेंगे। इस दशहरे के मौके पर वह चीन को एक सख्त संदेश भी देंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने बीते शनिवार को दार्जिलिंग में जवानों के साथ मुलाकात की और साथ ही साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया था। इसके अलावा उन्होंने फॉरवर्ड पोस्ट पर सेना की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने भारत चीन सीमा पर चल रहे तनाव के बीच स्थिति का जायजा लिया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल 2019 में दशहरे के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में राफेल की पूजा की थी। लगातार राजनाथ सिंह हर विजयदशमी के मौके पर भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर शस्त्रों की पूजा करते हैं।

वहीं दूसरी तरफ पूर्वी लद्दाख की सीमा पर चीन के साथ चल रहे तनाव को लेकर सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने को लेकर वह दशहरे के मौके पर उनके साथ मौजूद होंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह चीन को एक सख्त संदेश भी दे सकते हैं।


संबंधित समाचार