होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CRPF जवान ने मारा पत्नी और दो बच्चों को गोली, फिर खुद झूल गया फांसी

CRPF जवान ने मारा पत्नी और दो बच्चों को गोली, फिर खुद झूल गया फांसी

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कई नई-नई घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी रेप की, कभी आत्महत्या की, तो कभी मर्डर करने की। इस बीच प्रयागराज में एक बार फिर वारदात का मामला सामने आया हैं।

जिले में तैनात एक CRPF जवान ने अपनी ही पत्नी और दो बच्चों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। इतना ही नहीं, पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या भी कर ली। यह घटना थरवई थाना के सीआरपीएफ केंद्र पडिला की है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से CRPF के ग्रुप सेंटर में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर सीआरपीएफ और जिला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। चारों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पारिवारिक विवाद की आशंका

वहीं इस घटना के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष थरवई भुवनेश चौबे ने बताया कि घटना की शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। हालांकि मृतक विनोद कुमार यादव के साथ रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

उधर, परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। इसके अलावा घटनास्थल पर मिले रिवाल्वर का पता लगाया जा रहा है, कि वह लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी है। पुलिस के मुताबिक, विनोद कुमार यादव CRPF ग्रुप सेंटर के 224 बटालियन में ड्राइवर के पद पर तैनात था।

वह प्रयागराज के मेजा तहसील के सिरसा इलाके का रहने वाला था। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में मिले कमरा नंबर 1127 में अपने परिवार के साथ रहता था। उसने शनिवार सुबह करीब 3 बजे अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे चारों की मौत हो गई है।


संबंधित समाचार