होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

प्रियंका गांधी ने टिकट देने के कारण गिनाए, कहा- विपक्षी हमारे प्रत्याशियों को कमजोर न समझें

प्रियंका गांधी ने टिकट देने के कारण गिनाए, कहा- विपक्षी हमारे प्रत्याशियों को कमजोर न समझें

कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए अपने प्रत्याशियों को लेकर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने साथ ही पार्टी के उद्देश्यों से भी अवगत कराया है। यही नहीं, प्रियंका गांधी ने विरोधियों पर जमकर निशाना भी साधा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लाइव संवाद में कहा कि हमारी कई प्रत्याशियों पर पुलिस ने और सरकार ने अत्याचार किया। हमने फैसला किया है कि हम उनके हाथ से सत्ता छीनेंगे और उनको देंगे जिन पर आपने अत्याचार किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बहनों को कहना चाहती हूं कि जहां जहां महिला प्रत्याशी हैं, वहां वहां आप उन्हें सपोर्ट कीजिए। उनका संघर्ष आपका भी संघर्ष है। जो आज यहां तक पहुंची हैं, उन्होंने बहुत संघर्ष किया है।

 

उन्होंने आगे लिखा, 'हो सकता है कि विपक्षी ये समझें कि हमारे प्रत्याशी कमजोर हैं, लेकिन हमने उनको टिकट इसलिए दिया है ताकि जो लोग अपने जीवन में पीड़ित हैं और संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें मजबूत किया जा सके।' उन्होंने कहा कि मैं ऐसी राजनीति चाहती हूं, जिसमें सकारात्मक बातें हों, जिसमें विकास की बातें हों, जिसमें आपकी बातें हों। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग कहते हैं कि महिलाओं की शक्ति को नियंत्रित करना चाहिए, मैं उनसे सहमत नहीं हूं। महिलाओं की शक्ति, उनकी करुणा, प्रेम, विवेक, दृढ़ता उनके विशेष गुण हैं। जो इसे नियंत्रित करने की बात करते हैं, वे ऐसा करने वाले कौन होते हैं? उन्होंने कहा कि ​हस्तिनापुर में जो चुनाव लड़ रही हैं, उन्होंने बहुत संघर्ष किया है और इस जगह पहुंची हैं। उन पर कीचड़ उछाला जा रहा है, मीडिया जिस तरह सवाल कर रहा है, मैं कहना चाहती हूं कि आप नरेंद्र मोदी या किसी पुरुष से ऐसा सवाल क्यों नहीं पूछते? ​हमारी और दूसरी पार्टियों की राजनीति में अंतर है कि हम समझते हैं कि हम आपके ​प्रति जवाबदेह हैं। जो जवाबदेह नहीं हैं, वे जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगते हैं, लेकिन हम आपके प्रति जवाबदेह हैं, इसलिए हमें काम करना होगा।

 


संबंधित समाचार