होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भाजपा नेता खुशबू सुंदर को पुलिस ने लिया हिरासत में

भाजपा नेता खुशबू सुंदर को पुलिस ने लिया हिरासत में

तमिलनाडु में भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) की नेता खुशबू सुंदर को आज पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता खुशबू सुंदर प्रदर्शन करने के लिए चिदंबरम जा रही थीं। वीसीके नेता थिरुमावलवन की मनुस्मृति पर कथित टिप्पणी का विरोध करने के लिए जब वह जा रही थीं तब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वीसीके प्रमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें उन्होंने मनुस्मृति का हवाला देते हुए एक शब्द का इस्तेमाल किया था। उसके बाद से ही विवाद खड़ा हो गया था।

हिंदू संगठनों ने लगाया ये आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है, तिरूमावलवन के बयान से महिलाओं का अपमान हुआ है। जोकि यह हिंदुत्व के विरूद्ध है। हालांकि, वीसीके नेता ने हिंदू संगठनों के आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया है कि उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है। उधर, शिकायत के बाद पुलिस ने तिरूमावलवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


संबंधित समाचार