होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए 74,493 नए मामले, पढें आज का पूरा अपडेट

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए 74,493 नए मामले, पढें आज का पूरा अपडेट

Coronavirus India Update: कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में अपना कोहराम मचा रखा हैं। इसी कड़ी में भारत में भी हर दिन 70 से 90 हजार तक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में 74,493 से ज्यादा नए मामले सामने आ गए हैं। वहीं हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत होती जा रही है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 55 लाख को पार कर गया है।

आपको बता दें की कोविड-19 की बेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74,493 केस सामने आए हैं और एक ही दिन में 1,056 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 55,60,105 हो गई है। जिसमें से 9,75,623 मामले अब भी एक्टिव हैं। जबकि बड़ी राहत की बात यह है, कि देश में स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 44,94,720 हो गई है।

वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 88,965 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 1,02,070 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। इसके अलावा भारत में कोरोना की टेस्टिंग भी तेजी से हो रही है। अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के टेस्ट हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में पूरे देश में 6,43,92,594 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं।


संबंधित समाचार