होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DELHI CM : भाजपा नेता ने 'जेल का जवाब वोट से' पर केजरीवाल को घेरा, मांगा इस्तीफा

DELHI CM : भाजपा नेता ने 'जेल का जवाब वोट से' पर केजरीवाल को घेरा, मांगा इस्तीफा

दिल्ली। उत्पाद शुल्क नीति मामले (Case) में दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री (CM) और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) की गिरफ्तारी (Arrest) के खिलाफ उनकी पार्टी के नेता आंदोलन कर रहे हैं। आप पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर 'जेल का जवाब वोट से' अभियान भी चलाया।

दिल्ली के सड़कों पर चलते हुए आप पार्टी के नेता अपने मुख्यमंत्री को पाक साफ बताते हुए जेल का जवाब बोट से देने की बात कह रहे हैं। इस मुद्दे पर भाजपा भी आप पार्टी को लगातार घेर रही है। केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट से निर्णय आने के बाद से दिल्ली में भाजपा के नेता लगातार अरविंद केजरीवाल की खिंचाई कर रहे हैं।

कुर्सी का मोह

दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस पर कहा कि कोई सरकारी कर्मचारी अगर किसी भी आरोप में पकड़ा जाता है तो 48 घंटे के अंदर उसका इस्तीफा ले लिया जाता है। सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आप तो सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री हैं। आपको शर्म आनी चाहिए थी। अब तक आपको इस्तीफा दे देना चाहिए था लेकिन कुर्सी का मोह, उस बंगले का मोह जो आपने जनता के पैसों से बनाया वो आपको ये पद छोड़ने नहीं दे रहा।

दिल्ली में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 'जेल का जवाब वोट से' अभियान चलाने पर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने कहा कि जिन्होंने दिल्लीवासियों को सर्वश्रेष्ठ स्कूल और मुफ्त बिजली देने का काम किया, ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा ने झूठे मामले में जेल में डाल दिया है। कुलदीप ने कहा कि शनिवार से सुनीता केजरीवाल का रोड शो शुरू होगा। वह इस सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए दिल्ली की जनता से समर्थन और आशीर्वाद मांगने जा रही हैं।
 


संबंधित समाचार