होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DEVELOPE INDIA : 'रन फॉर विकसित भारत', साइना नेहवाल ने दिए फिटनेस मंत्र

DEVELOPE INDIA : 'रन फॉर विकसित भारत', साइना नेहवाल ने दिए फिटनेस मंत्र

दिल्ली। 'रन फॉर विकसित भारत' (India) का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय (University) में विकसित भारत एंबेसडर ने किया। इस मौके पर भारत की तरक्की (Develope) को लेकर ऐस शटलर और भाजपा नेता साइना नेहवाल (Saina Nehawal) ने फिटनेस (Fitnes) के मंत्र दिए। साइना ने युवाओं और भारत की तरक्की की बात करते हुए ऐसे काम करने की अपील की जिससे कि भारत निर्माण में बेहतर भागीदारी दी जा सके।

साइना नेहवाल ने कहा कि विकसित भारत अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। एक खिलाड़ी होने के नाते मैं कहूंगी कि फिटनेस के लिए रोजाना दौड़ना चाहिए। साइना ने कहा कि आज हम यहां एक अलग कारण से हैं कि हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें, एक ऐसे देश का निर्माण करें जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो। हम वैसे भी हर क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहे हैं। लेकिन मैं चाहती हूं कि हम और भी बेहतर काम करें।

बदलाव की प्रशंसा

विकसित भारत अभियान को लेकर देशभर के अलग अलग प्रदेशों में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व वाराणसी में हुए कार्यक्रम में श्री श्री रविशंकर ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने विकसित भारत के एंबेसडर बनने के महत्व पर जोर दिया और मतदान की महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने काशी और पूरे देश में देखे गए उल्लेखनीय बदलाव की भी प्रशंसा की। 

विकसित भारत अभियान को लेकर भाजपा मुंबई प्रदेश के उपाध्यक्ष हितेश जैन ने भी अपने बयान में कहा कि जब पीएम मोदी ने देश के सामने विकसित भारत एंबेसडर प्रोग्राम का लक्ष्य रखा है, तो सिर्फ लक्ष्य निर्धारित करने से विकसित भारत नहीं बनेगा। इसके लिए हम सभी को योगदान देने की जरूरत है।


संबंधित समाचार