होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOK SABHA ELECTIONS 2024 PHASE 2 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग खत्म, 5 बजे तक छत्तीसगढ़-त्रिपुरा-मणिपुर-बंगाल में 71% से ज्यादा मतदान

LOK SABHA ELECTIONS 2024 PHASE 2 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग खत्म, 5 बजे तक छत्तीसगढ़-त्रिपुरा-मणिपुर-बंगाल में 71% से ज्यादा मतदान

LOK SABHA ELECTIONS 2024 PHASE 2 :  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग का समय शाम 6 बजे खत्म हो गया। 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 76.23% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 53% के आसपास मतदान हुआ।

राज्यों के अनुसार त्रिपुरा 76.23%, छत्तीसगढ़ 72.13%, असम 70.66%, बिहार 53.03%, जम्मू-कश्मीर 67.22%, कर्नाटक 63.90%, केरल 63.97%, मध्यप्रदेश54.42%, महराष्ट्र 53.51%,मणिपुर 76.06%, राजस्थान 59.19%, उत्तरप्रदेश 52.64%, पश्चिम बंगाल 71.84%, प्रतिशत मतदान हुआ।

LOK SABHA ELECTIONS 2024 PHASE 2 :  चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,202 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,098 पुरुष और 102 महिला उम्मीदवार हैं। दो प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है। 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी।चुनाव के दौरान मणिपुर के उखरुल से एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ संदिग्ध एक बूथ के अंदर घुस आए। कांग्रेस ने लोकतंत्र हाईजैक होने का आरोप लगाया। इससे पहले, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बूथ पर ड्यूटी के दौरान मध्य प्रदेश का रहने वाला एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। 


संबंधित समाचार