WORLD NEWS : नेपाल के काठमांडू में19 सितंबर को एक व्यक्ति की हत्या करदी गयी हैं हत्या के बाद उस व्यक्ति की पहचान एक व्यापारी के रूप में हुई थी। 22 सितंबर को इंटेलिजेंस एजेंसी ने खुलासा करते हुए कहाकी मृत व्यक्ति पहचान 55साल का लाल मुहम्मद के तौर पर हुई हैं जो कीISI एजेंट था। वो पाकिस्तान और बांग्लादेश से नेपाल और भारत के लिए जाली नकली भारतीय नोट सप्लाई करता था। वह नेपाल आने वाले दूसरे ISI एजेंट्स को पनाह भी देता था। इसके अलावा वह दाऊद की डी गैंग के संपर्क में भी था। नेपाल में रहने वाले ISI एजेंट लाल मोहम्मद पर 2 अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी थी। गोलियां उसके सिर, छाती और पेट में लगी थीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।, लाल मोहम्मद पर किया गया ये हमला दूसरी बार था। इससे पहले भी एक बार उसे जान से मारने का प्रयत्न किया गया था। उसने काठमांडू पुलिस से अपने लिए सुरक्षा भी मांगी थी। लाल मोहम्मद ने पुलिस को एक आवेदन भी लिखा था जिसमें लिखा था- मेरी जान को खतरा है।लाल मोहम्मद को गोली मरने वाले दोनों हमलावर अभी गायब है और पुलिस उनकी तलाश करने में लगी हैं।
गिरफ्तार भी हुआ था लाल मोहम्मद
पुलिस के मुताबिक, लाल मोहम्मद एक कॉन्ट्रैक्ट किलर था। 2007 में लाल मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने काठमांडू के अनामनगर में नकली नोट बनाने वाले एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में D गैंग के शार्प शूटर मुन्ना खान को भी अरेस्ट किया गया था। कोर्ट ने इन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। लाल मोहम्मद के परिवार ने बताया कि जुलाई 2017 में जेल से रिहा होने के बाद उसने काठमांडू के गोठाटार में गारमेंट्स का बिजनेस शुरू कर दिया था।