SHUKRA GOCHAR : शास्त्रों के अनुसार, हर ग्रह और नक्षत्र एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में नवंबर माह में असुरों के गुरु शुक्र दो बार राशि परिवर्तन करने वाले है। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हलांकि यह असर कुछ पर शुभ तो कुछ पर अशुभ पड़ेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां जिनके लिए यह परिवर्तन काफी खास रहेगा। जीवन में खुशियां दस्तक देंगी और भाग्य का साथ मिलेगा।.. तो चलिए जानते है उन राशियों के बारे में ...
नवंबर में शुक्र पांच बार अपनी चाल बदलने वाले हैं। एक ही महीने में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। पहला गोचर तुला राशि और दूसरा वृश्चिक राशि में होगा। इसके अलावा धन-वैभव के दाता 3 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
शुक्र कब-कब बदलेंगे चाल? (Shukra Gochar 2025)
- 2 नवंबर- स्वराशि तुला में शुक्र का गोचर
- 26 नवंबर- वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर
- 7 नवंबर- स्वाति नक्षत्र में शुक्र की एंट्री
- 13 नवंब- विशाखा नक्षत्र में दैत्यों के गुरु का प्रवेश
- 29 नवंबर- अनुराधा नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश
इन राशियों को होगा सबसे अधिक लाभ
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi):- जातकों पर शुक्र की खास कृपा बरसाने वाली है। कमाई के नए अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके हुये काम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। वेतन में भी वृद्धि होगी। भौतिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान आप बड़े फैसले ले सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
सिंह राशि (Singh Rashi):- इन लोगों को भी किस्मत का साथ मिलने वाला है। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेश जाकर काम करने का मौका मिल सकता है। फॉरन सिटीजनशिप भी मिल सकती है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कारोबार में भी मुनाफा होने वाला है। वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
मकर राशि (Makar Rashi):- मकर राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। जॉब में बदलाव हो सकते हैं। करियर में आपको कई मौके मिलेंगे। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवादों का निपटान होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ होने वाला है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे। कोई भी नई शुरुआत के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।