नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने कुल 1009 अभ्यर्थियों के चयन की सिफारिश की है। इस बार शक्ति दुबे ने टॉप रैंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है।
सितंबर 2024 में हुआ था मुख्य परीक्षा:
मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2024 में किया गया था, जिसके बाद इंटरव्यू (व्यक्तित्व परीक्षण) का आयोजन 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक हुआ। इंटरव्यू राउंड में कुल 2845 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
चयनित उम्मीदवारों का विवरण:
सामान्य श्रेणी (General): 335
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 109
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 318
अनुसूचित जाति (SC): 160
अनुसूचित जनजाति (ST): 87
इसके अतिरिक्त, 241 सैनिक उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को प्रोविजनल रखा गया है।
टॉप 10 टॉपर्स की सूची:
शक्ति दुबे
हर्षिता गोयल
डोंगरे अर्चित पराग
शाह मार्गी चिराग
आकाश गर्ग
कोम्मल पुनिया
आयुषी बंसल
राज कृष्ण झा
आदित्य विक्रम अग्रवाल
मयंक त्रिपाठी
पद और सेवाएं:
सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से IAS, IPS, IFS, IRS, IRTS सहित ग्रुप 'A' और 'B' की केंद्रीय सेवाओं में नियुक्तियां की जाती हैं।
परिणाम कहां देखें:
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की सूची PDF के रूप में देख सकते हैं। परिणाम में चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर प्रकाशित किए गए हैं।