UP Police Constable Exam 2024 : यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में किया गया है। जिसमे 60 हज़ार से अधिक पदों पर महिला और पुरुषों की भर्ती की जाएगी। जिसको लेकर 100 से अधिक जगहों पर सेंटर बनाए गए है। जिसकी सूची हाल ही में जारी की गई थी। तो वही अब प्रशासन द्वारा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर डाउनलोड भी कर सकते है।
दो पाली में होगी परीक्षा
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस) भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक रहेगी और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते है।