जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से हिट एंड रन के दो मामले सामने आया है। जहां अलग अलग जगहे हुए एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पहला घटना सिहोरा थाना क्षेत्र की है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल मरे भर्ती करवाया।
बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय सत्येंद्र चौधरी एवं 27 वर्षीय लक्ष्मण चौधरी सिहोरा से बाइक से अपने किसी निजी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान शनि मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक दूर सड़क पर जा गिरे, तभी एक युवक पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी
जबकि दूसरे को तुरंत स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
दो माह पहले हुई थी शादी
दूसरी घटना जबलपुर के ग्राम सिहोरा की है। जहां बुधवार शाम पत्नी को लेने जा रहे पति को तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान राकेश बर्मन के रूप में की है। जिसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी।
बुधवार 4:30 बजे हुआ हादसा
हादसा नेशनल हाईवे 30 ग्राम मोहसाम के पास बुधवार 4:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि राकेश बाइक से पत्नी को लेने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने युवक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से युवक सड़क के दूसरी तरफ सिर के बल गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।