भोपाल : एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का आखिरकार ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर की फैंस जहां जमकर तारीफ कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ लोग रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर हैरान हो गए है। फिल्म की पहली झलक एक्ट्रेस आलिया भट्ट और करण जौहर ने भी अपने सोशल मीडिया में शेयर कर एक्टर रणबीर कपूर के काम और किरदार की जमकर तारीफ की है।
देश के 30 शहरों में टीजर लॉन्च
"हनुमान जयंती" पर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर मध्य प्रदेश सहित देश के 30 शहरों में लॉन्च किया गया है। जिसकी कुछ लोग तारीफ कर रहे है। तो वही कुछ फिल्म को कॉपी बता रहे है। टीजर की शुरुआत में उस समय से होती है, जब राक्षस पूरी दुनिया में तबाही मचाते हैं और हर तरफ हाहाकार मचा होताहै। इसी बीच श्रीराम सभी की रक्षा करने के लिए आते हैं।
मानवीय भावना की अच्छाई में विश्वास जगाती है- नमित मल्होत्रा
इधर,टीज़र की पहली झलक शेयर करते हुए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने लिखा, "राम हमेशा से सबसे महान हैं, क्योंकि उन्होंने ऐसा जीवन जिया जिसमें उनके द्वारा लिए गए फ़ैसले हमेशा बड़े हित में होते थे.इच्छा से ऊपर कर्तव्य और खुद से ऊपर त्याग. उनकी विरासत समय के साथ मानवता को बेहतर और सशक्त बनाती जा रही है, और मानवीय भावना की अच्छाई में विश्वास जगाती है, ताकि सभी संघर्षों को सुलझाया जा सके और दुनिया में शांति लाई जा सके."
करण जौहर और आलिया भट्ट ने दिया रिएक्शन
रणबीर कपूर के राम अवतार को देख करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि इंतजार नहीं कर सकता. रणबीर कपूर ने भगवान राम के स्वरूप को दिव्य श्रद्धा और पवित्रता के साथ साकार किया है. अपना नाम सुनकर उनका, जो अंतिम पलटना था, वह इस शानदार 'फर्स्ट लुक' का सबसे बेहतरीन और यादगार। तो वही आलिया भट्ट ने भी अपने पति रणबीर कपूर के काम की जमकर तारीफ की। साथ ही पूरे कपूर परिवार ने भी रणबीर कपूर के फिल्म की पहली झलक अपने सोशल मीडिया में शेयर कर एक्टर को सपोट किया।
फिल्म 4,000 करोड़ रुपये में तैयार की गई
बता दें कि फिल्म को 4,000 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। जिसका पहला पार्ट इस साल दिवाली में रिलीज किया जायेगा। तो वही दूसरा दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। फ़िल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है। तो वही फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूसर किया है।
फिल्म में ये कलाकार साथ काम करते हुए आएंगे नजर
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इनके साथ ही साई पल्लवी सीता, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा के किरदार में नजर आएंगी। अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।