मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना में जन्माष्टमी का उत्सव देखकर घर लौट रहीं 3 महिलाओं को ट्रक ने टक्कर मार मौत के घाट उतार दिया। तीनों महिलाएं सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरफूल के पुरा गांव की रहने वाली। जिसकी मौत से गांव में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
हनुमान मंदिर के पास देर रात हुआ हादसा
हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर स्थित घिरोना हनुमान मंदिर के पास देर रात हुआ। दरअसल, पूजा के बाद तीनों महिलाएं घर जा रही थी। तभी दिल्ली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा
इतना ही नहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे स्थित कुछ दुकानों में जा घुसा। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली की ओर जा रहे थी तेज रफ्तार ट्रक
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरफूल के पुरा गांव की रहने वाली तीन महिलाएं कृष्ण जन्मोत्सव देखने और पूजा-अर्चना करने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।