जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बरगी नहर में नहाने के दौरान 3 लड़कियों की डूबने की वजह से मौत हो गई। तीनो लड़कियां शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी। जहां आज वो हादसे का शिकार हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक किसी का कुछ पता नहीं चल पाया है।
सुबह करीब 11 बजे नहाने गई थी तीन लड़कियां
जानकारी के अनुसार, बरगी थाना क्षेत्र के गांव सालीबाड़ा में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नहर में नहाने तीन लड़कियां गई थी। लेकिन नहाते समय अचानक पैर फिसला और तीनों लड़कियां डूब गई। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बांध से नहर का पानी बंद करवा कर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। 3 घंटे से जारी इस ऑपरेशन में अभी तक लड़कियों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने की लापता लड़कियों की पहचान
पुलिस ने लापता लड़कियों की पहचान शीतल पटेल (16) निवासी कटियाघाट, तनु पटेल (14) और सानिया पटेल (14) के रूप में की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहर किनारे मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी में बह जाने के कारण तीनों का पता नहीं चल सका है।
मामला बरगी थाना क्षेत्र का
लड़कियों के डूबने से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही एसडीआरईएफ टीम लगातार खोज कर रही है। यह पूरा मामला बरगी थाना क्षेत्र का है।