आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास में हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में भाजपा ने आज मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी चंदगी राम अखाड़े से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा और अन्य प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।
दिल्ली BJP की प्रभारी अलका गुर्जर ने बयान दिया कि "सामान्य विषय पर भी बयान देने वाली दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास में मारपीट पर चुप हैं।"
BJP प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि "महिलाओं की सम्मान की रक्षा करने में असफल रहने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में उनके साथ मारपीट होती है और वह आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। यह सिर्फ मालीवाल का मामला नहीं है ये दिल्ली की सभी महिलाओं की सुरक्षा का प्रश्न है।'
घटना के दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप सांसद संजय सिंह ने माना कि मालीवाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय में अभद्रता हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.
प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा मोर्चा प्रमुख सुमित भसीन और अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।