भोपाल : टीचर्स के लिए टीईटी ( Teacher Eligibility Test ) परीक्षा पास करना सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य कर दिया है। परीक्षा पास करने के लिए पहले सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2027 का समय दिया था। जिसे आगे बढाकर 31 अगस्त, 2028 कर दिया गया है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा टीचरों को इस परीक्षा से छूट देने से साफ इनकार करते हुए कहा कि सभी को यह परीक्षा पास करना अनिवार्य हैं।