छात्रों का कहना है कि खराब भोजन की समस्या नई नहीं है, बल्कि महीने में कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बनाया जाता और विरोध करने पर वार्डन व कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने चार सदस्यों की जांच टीम गठित की है। जिनकी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।