जबलपुर : मध्य प्रदेश सहित देशभर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में जहां परिवर्तन किया गया है। तो वही कुछ जगहों में स्कूलों के अवकाश और समय भी बदल दिए गए है। इसी कड़ी में जबलपुर में भी कांवड़ यात्रा को देखते हुए 10 अगस्त को स्कूलों में अवकाश की घोषण की गई है। जिसके चलते नगर निगम क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूल बंद रहेंगे।
सभी शासकीय -अशासकीय स्कूलों मे रहेगा अवकाश
इस सम्बन्ध में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश भी जारी कर दिए है। दरअसल, यात्रा के दौरान शहर में यातायात का दबाव बढ़ने और स्कूली विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली संभावित असुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
इन रूट पर निकाली जाएगी यात्रा
जारी आदेश के अनुसार, संस्कार कांवड़ यात्रा 10 अगस्त की सुबह 7 बजे ग्वारीघाट के सिद्धघाट से प्रारंभ होकर रामपुर चौक, गोरखपुर, शास्त्री ब्रिज, तीनपत्ती, मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा, बेलबाग, घमापुर, कांचघर, सतपुला, गोकलपुर, रांझी और खमरिया होते हुए पनागर तहसील के ग्राम मटामर स्थित कैलाशधाम भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर पहुंचेगी।