भोपाल : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के तृतीय चरण की डेट्स को आगे बढाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वो तुरंत मौके का फायदा उठाए। भर्ती 674 पदों पर की जाएगी। जिसके लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर सकते है।
इस वजह से बढ़ाई गई समय सिमा
इसके साथ ही आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि 17 अगस्त 2026 तक रखी गई है। बता दें कि 674 पदों के लिए अब तक लगभग सिर्फ 14,000 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, जिसके चलते आयोग ने आवेदन खिड़की की समय सीमा बढ़ाई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में फीजिक्स में 120, कम्प्यूटर साइंस में 29, गणित में 107, जूलॉजी में 119, बॉटनी में 125, केमेस्ट्री में 116 और हिस्ट्री में 58 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर और साथ ही नेट (NET) या मध्य प्रदेश सेट (SET) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पीएचडी धारकों को नेट/सेट से छूट दी गई है।
आयु सीमा:
न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (इंटरव्यू) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
वेतनमान:
7वें वेतन आयोग के अकादमिक लेवल-10 के तहत ₹57,700 प्रति माह आधार वेतन।