मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक फौजी ने बुधवार देर रात अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है आरोपी पति 10 दिन की छुट्टी लेकर आया था और अज्ञात कारणों के चलते बीती रात पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
आरोपी से पूछताछ जारी
घटना अंबाह कस्बे के खजूरी रोड की है। जहां आरोपी सोनू सिकरवार ने अपनी पत्नी रानी सिकरवार को लगातार दो गोली मार कर मात के उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सोनू 2016 में फौज में भर्ती हुआ था।
सोनू और रानी की शादी 2017 में हुई
बताया जा रहा है कि सोनू और रानी की शादी 2017 में हुई थी और उनकी 6 साल की बच्ची है। घटना के चलते परिजनों में जहां आक्रोश है। तो वही मृतक युवती के पिता ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग करने हुए फौजी के माता पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है। हत्या की वजह फ़िलहाल साफ नहीं है। इसलिए पुलिस पारिवारिक कलह और डिप्रेशन के एंगल से भी जांच कर रही है।