रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने बुधवार को साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के कामकाज गानी परफार्मेस को परखा। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने उनकी क्लास ली। विधायकों से भी पूछा। बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों को इन नेताओं ने कामकाज में सुधार की हिदायत दी। यहां तक कहा कि कुछ के खिलाफ शिकायतें आती रही हैं, इसे संगठन ने गंभीरता से लिया है। इधर, विधायक दल की बैठक में भी वरिष्ठ नेताओं ने सख्ती दिखाई। विधायकों को कहा गया कि हवा में न उड़ें, जमीन पर काम दिखना चाहिए।
मंत्रियों को लगाई फटकार:
बताया जा रहा है कि संगठन नेताओं ने मंत्रियों से दो चरण में बंद कमरे में चर्चा की। पहले चरण में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मंत्रियों से चर्चा की। दूसरे चरण में में शिवप्रकाश और नितिन नबीन ने उनसे बातचीत कर फीडबैक लिया। संगठन के वरिष्ठ नेता ने उन मंत्रियों को फटकार लगाई जो संगठन के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि मंत्रियों के कामकाज से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कई मंत्रियों के कामकाज के तौर तरीकों पर संगठन ने नाराजगी जताई है।
विधायक काम पर दें ध्यान:
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री लिए प्रकाश से माजपा विधायकों से कहर हता नमें म उड़े काम पर ध्यान दें। आस्ता काम समक्षा कर दिवत के साथ पार्टी के लिए काम करें। मीडिया में अनब्ल चयालयाजी से संतुलित वयकों से कहा गया कि सरकार और संगठन के बीच समन्वय चबाकर काम करें। पार्टी से संबंधित मामलों को सार्वजनिक रूप से न कहें। यह ध्यान रखा जाए की सरकार के काम काज को लेकर अपनी तरफ से कोई टिप्पणी न हो।
सीएम और मंत्रियों से वन-टू-वन:
संएम विष्णुदेव जाय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भी था टू वन चर्चा में मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की आई। कुछ मंत्रियों को सथत लहजे में परफार्मेस सुधारने की हिदायत दी गई।
बयानबाजी से बचें विधायक:
भाजपा विधायको की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा, विधायक अपने बयानों पर लक्ष्म लगाए। विषय की जानकारी नहीं होते पर सालजी से बने। विधायकों से कहा गया, जनता के बीच जाकर काम करें, सरकार की योजनाओं को ठीक तरीके से लोगों के समक्ष रखें।