Bakrid Eid ul Adha 2025 : आज पूरे देश में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्म और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बकरीद की बधाई दी है। वही मध्यप्रदेश के इंदौर में बकरीद की नमाज के बाद शहर काजी डॉ इशरत अली ने की भारतीय सेना की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था। हमारी सेना ने जो कर दिखाया वह काबिले ऐ तारीफ। भारत का हर नागरिक भारत की सेना के साथ खड़ा है।
शहर काजी ने ईद की मुख्य नमाज के मौके पर यह भी कहा कि हर इंसान को एक पेड़ लगाना चाहिए। बारिश के पानी को शहर सहेजे और वाटर रिचार्जिंग करवाएं। बता दे कि ईद-उल-अजहा के मौके पर नमाज पढ़ी गई। नमाज के दौरान सीमा पर मुस्तैद जवानों की रक्षा के लिए भी दुआ की गई। जुमे की नमाज से पहले मौलाना ने लोगों से शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की।
क्यों मनाई जाती है बकरीद
आपको बता दें कि बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है, बकरीद का पर्व इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व होता है। जो हज़रत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति आस्था और बलिदान की याद में मनाया जाता है। माना जाता है कि अल्लाह के आदेश पर इब्राहिम ने अपने पुत्र की कुरबानी देने का फैसला किया था, लेकिन अल्लाह ने इब्राहिम की श्रद्धा को देखकर उनके पुत्र की जगह एक मेढ़े की बलि स्वीकार की थी। उसी दिन से मुस्लिम समुदाय हर साल बकरीद के पर्व पर जानवर की कुर्बानी देता आ रह है। कहते है कुर्बानी के मांस को तीन भागों में बांटा जाता है। एक हिस्सा गरीबों को, दूसरा रिश्तेदारों व मित्रों को और तीसरा स्वयं के परिवार के लिए रखा जाता है।