Rashmika Vijay Wedding: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Vijay Deverakonda और नेशनल क्रश कही जाने वाली Rashmika Mandanna ने 26 फरवरी 2026 को शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। उदयपुर में हुई इस ग्रैंड लेकिन निजी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी के बाद इस स्टार कपल ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। विजय और रश्मिका ने अपनी खुशियों को देशभर के चाहने वालों के साथ साझा करने की अनोखी पहल की घोषणा की है।
फैंस के नाम भावुक संदेश:
विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि उनके फैंस हमेशा उनकी जिंदगी और प्यार की कहानी का हिस्सा रहे हैं। इसलिए वे अपनी शादी की खुशी सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं रखना चाहते। कपल ने बताया कि भारत में हर खुशी मिठाई और भोजन के साथ मनाई जाती है, और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वे 1 मार्च को देशभर में मिठाइयों से भरे ट्रक भेजेंगे। साथ ही उन्होंने सभी से आशीर्वाद और प्यार बनाए रखने की अपील की।
14 राज्यों में बांटी जाएगी मिठाई:
कपल ने जिन राज्यों में मिठाई भेजने की घोषणा की है, उनमें शामिल हैं, दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी। इन राज्यों के चुनिंदा शहरों में फैंस को मिठाई बांटी जाएगी, ताकि वे भी इस जश्न का हिस्सा बन सकें।
16 मंदिरों में अन्नदान का आयोजन:
सिर्फ मिठाई ही नहीं, विजय और रश्मिका ने देश के कई प्रमुख मंदिरों में अन्नदान करने का भी निर्णय लिया है। इनमें Shivoham Shiva Temple, ISKCON Temple Bangalore, Sri Rukmini Temple, ISKCON Temple Ahmedabad, Govind Dev Ji Temple, Chamundeshwari Temple प्रमुख रूप से शामिल हैं। कपल का कहना है कि वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत समाज सेवा और आशीर्वाद के साथ करना चाहते हैं।
उदयपुर में हुई निजी शादी:
दोनों की शादी उदयपुर के लग्जरी होटल Mementos by ITC Hotels में बेहद निजी अंदाज में हुई। समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। शादी के बाद दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने फैंस का आभार जताया।
ऑन-स्क्रीन हिट जोड़ी:
विजय और रश्मिका की जोड़ी फिल्मों में भी काफी पसंद की गई है। दोनों ने साथ में Geetha Govindam और Dear Comrade जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन अब शादी के बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से नई शुरुआत कर दी है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का यह कदम न सिर्फ उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वे अपने फैंस को कितनी अहमियत देते हैं। मिठाई और अन्नदान के जरिए शादी की खुशी को देशभर में बांटने की यह पहल उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ले आई है। फैंस अब इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब वे अपने पसंदीदा सितारों की खुशी का हिस्सा बन सकेंगे।


