रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित भाटागांव सब्जी बाजार को लेकर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. दरअसल सड़क पर सालों से लगा रहे सब्जी दुकानों निगन के आदेश पर किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है. बता दें कि ये सब्जी दुकानें यहां पर सालों से सड़क पर लगा रहे थे. जिसे निगम ने कार्यवाही करते हुए दुकानों पर बुलडोजर चलाया है. इसके साथ ही दुकानदारों को मंडी में शिफ्ट किया गया है.
250 से अधिक दुकानों को किया शिफ्ट
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निगम द्वारा अब तक 250 से अधिक दुकानों को शिफ्ट किया गया. वहीं नगर निगम ने कार्रवाई के दौरान अस्थायी ढांचों और सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाते हुए उन पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के बाद निगम की टीम ने बाकी बचें सड़क को भी अतिक्रमण से मुक्त करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है. इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम सड़क से हटाकर यहां की सब्जी दुकानदारों को सब्जी मंडी परिसर में जगह दिलाई है।
यातायात व्यवस्था हो रही थी प्रभावित
सड़क पर लगने वाले इस बाजार को हटाने के पीछे निगम का उद्देश्य यातायात व्यवस्था और यहां पर लगे सभी दुकान को व्यवस्थित करना है. नगर निगम के मुताबिक यातायात व्यवस्था सड़क किनारे लगी इन सब्जी दुकानों की वजह से प्रभावित हो रही थी। ऐसे में आवागमन को बेहतर बनाने और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने ले लिए ये कार्रवाई की है।
मंडी में नहीं है उपयुक्त जगह
वहीं दूसरी ओर सब्जी दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है, उन्होंने कहा कि नई जगह पर दुकान लगाने में उन्हें परेशानी हो रही है, और मंडी परिसर में दिया गया स्थान उनके लिए उपयुक्त नहीं है. दुकानदारों ने आगे कहा है कि उन्हें मंडी में उपलब्ध जगह पर कारोबार संचालित करने व दुकान लगाने काफी परेशानी हो रही है. साथ ही पर्याप्त जगह नहीं मिल पाई तो इसका सीधा असर उनके रोजाना के कारोबार पर पड़ेगा, और इसे प्रभावित भी करेगा.
रोजी-रोटी को लेकर बढ़ी चिंता
ऐसे दुकानदारों के सामने अब शिफ्ट किए जाने के बाद कारोबार और रोजी-रोटी को लेकर चिंता बढ़ गई है. दुकानदारों ने कहा कि वह अपना व्यवसाय इस स्थान पर वर्षों से संचालित कर रहे हैं. इस तहत अचानक से यह व्यवस्था बदल जाने से उनके परेशानी बढ़ गई और रोजाना की आमदनी पर असर हो रहा हैं.
दुकानदारों ने निगम के सामने रखी मांग
इस समस्या को देखए हुए नगर निगम से दुकानदारों ने मांग किया कि उनके लिए मंडी परिसर में व्यवस्थित और पर्याप्त जगह उपलब्ध हो. जिससे वे अपना कारोबार बिना किसी परेशानी के जारी रखें. अब देखने ये होगा कि दुकानदारों की इन समस्याओं को निगम किस तरह दूर करेगी.