भोपाल : कांग्रेस नेता राहुल गाँधी एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले है। जहां वो पहले मृतक आदिवासी बच्चों के परिजनों मुलाकात करेंगे। इसके बाद जागला गांव के आस पास के क्षेत्रों का दौरा करेंगे। आगमन को लेकर तैयारियां जहां शुरू कर दी गई है। तो वही राहुल गांधी के बालाघाट दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी सामने आ गया है।
10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से गोंदिया के लिए रवाना होंगे
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से गोंदिया के लिए रवाना होंगे। लगभग 11:45 बजे वह गोंदिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से बालाघाट जिले के जागला गांव के लिए रवाना होंगे।
2:15 बजे जागला गांव पहुंचने राहुल गांधी
करीब 2:15 बजे राहुल गांधी के जागला गांव पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वह कुपोषण और मलेरिया के कारण जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। राहुल गांधी गांव में करीब 45 मिनट रुकेंगे।
3 बजे गोंदिया एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना
इसके बाद दोपहर 3 बजे मीडिया से बातचीत करने का कार्यक्रम है। करीब 3:10 बजे वह जागला गांव से गोंदिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
5:44 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे राहुल
शाम को 5:44 बजे राहुल गांधी गोंदिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। उनके दौरे के दौरान स्थानीय मुद्दों और प्रभावित परिवारों से जुड़ी जानकारी प्रमुखता से सामने आने की संभावना है।