भोपाल : मध्य प्रदेश में नकली नोटों का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस अभी तक प्रदेश के कई जगहों से नकली नोटों की खेप बरामद कर चुकी है। इसी कड़ी में भोपाल पुलिस ने आज फिर 1 लाख 40 हजार के नकली नोटों के साथ 'MBBS डॉक्टर' को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह नोट पाकिस्तानी कागज पर छापे गए है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी सैफुल इस्लाम पश्चिम बंगाल का रहने वाला
बताया जा रहा है कि आरोपी सैफुल इस्लाम पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जो की भोपाल की गुलमोहर कॉलोनी में किराए के मकान में रह कर नकली नोट खपाने और नेटवर्क चलाने का काम कर रहा था। पुलिस को आरोपी के पास से नकली नोट, विदेशी ट्रांजेक्शन और संदिग्ध इंटरनेशनल कनेक्शन होने के सबूत मिले है। जिसके आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
आरोपी 7 दिन की रिमांड पर
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो नकली नोट पश्चिम बंगाल से लाया था और अभी तक बड़ी संख्या में नोटों को खपा चुका है। इतना ही नहीं आरोपी करेंसी चेंज करने का भी काम करता है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश पर 7 दिन की रिमांड पर ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। वही मामले में जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है।
सैफुल के बैंक अकाउंट में विदेशी ट्रांजेक्शन
पुलिस ने आरोपी को बुधवार को नकली नोटों के साथ सेफिया कॉलेज से पकड़ा था। जिसके पास से मौके पर 500-500 रुपये के कुल 280 नकली नोट मिले थे। जिसकी कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये है. यह पूरा मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है।