PBKS vs SRH Highlights: IPL 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में पंजाब ने 220 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
पंजाब किंग्स के कप्तान Shreyas Iyer ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे, जिसने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
ओपनिंग में तूफान:प्रियांश और प्रभसिमरन का धमाका
रन चेज की शुरुआत पंजाब के लिए बेहद शानदार रही। Priyansh Arya ने 20 गेंदों पर 57 रन (5 चौके, 5 छक्के) बनाए, Prabhsimran Singh ने 25 गेंदों पर 51 रन (4 चौके, 4 छक्के) ठोके दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 38 गेंदों पर 99 रन की विस्फोटक साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख बदल दिया।
मिडिल ऑर्डर ने संभाली जिम्मेदारी
ओपनर्स के आउट होने के बाद Nehal Wadhera और अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर जीत सुनिश्चित की।
SRH की पारी: अभिषेक शर्मा का तूफानी शो
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए। Abhishek Sharma ने 28 गेंदों पर 74 रन (8 छक्के), Travis Head ने 23 गेंदों पर 38 रन, दोनों के बीच 120 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई।
मिडिल ऑर्डर का योगदान
Heinrich Klaasen 39 रन और Ishan Kishan – 27 रन हालांकि अंत में टीम 220 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।
गेंदबाजी में पंजाब का प्रदर्शन
पंजाब के लिए Arshdeep Singh- 2 विकेट, Shashank Singh - 2 विकेट ने अहम समय पर विकेट लेकर SRH की रनगति को रोका।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल मैच 25 खेलें है, जिसमें से 17 मैच SRH और 8 मैच PBKS में जीता है, हालांकि इस जीत के साथ पंजाब ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है। यह मुकाबला IPL 2026 के सबसे रोमांचक हाई-स्कोरिंग मैचों में से एक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 220 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। टीम की यह लगातार अच्छी फॉर्म उन्हें प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बना रही है।