पटेरा बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील की। साथ ही हिंदू बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “दुर्गा बनो, काली बनो, कभी न बुर्के वाली बनो।” बागेश्वर महाराज का यह बयान सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
सुख-चैन से रहना मुश्किल हो जाएगा
संबोधन में शास्त्री ने आगे कहा कि हिंदुओं को एकता बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि हिंदू समाज अब एकजुट नहीं हुआ, तो आने वाले समय में लोगों के लिए सुख-चैन से रहना मुश्किल हो सकता है।
इससे पहले रथयात्रा हटा नगर पहुंची, जहां सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और धार्मिक पदाधिकारियों ने यात्रा की अगवानी की। शास्त्री के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त सड़कों पर पहुंचे।
हटा से पटेरा रवाना होने से पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देव श्री गौरीशंकर मंदिर में भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद रथयात्रा आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान धार्मिक माहौल देखने को मिला और विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।