Nagda Panchayat Fraud : नागदा में ग्राम पंचायत के फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक से लोन लेने का मामला सामने आया है। मंडी थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला ग्राम पंचायत बेरछा का है, जहां पंचायत के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार कर सरपंच और सचिव के नकली हस्ताक्षर किए गए। इन दस्तावेजों के आधार पर एक निजी बैंक से करीब 5 लाख 20 हजार रुपये का लोन लिया गया।
वेरिफिकेशन में खुला राज
जब बैंक ने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पंचायत को पत्र भेजा, तब इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पंचायत सचिव विनोद शर्मा ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
तीन आरोपी गिरफ्तार
लाखन सिंह (इंदू कॉलोनी निवासी)
नेपाल सिंह पंवार (ग्राम बेरछा)
जगदीश चौधरी (ग्राम आक्याजागीर)
रिमांड पर होगी पूछताछ
पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नरेंद्र नामक व्यक्ति के नाम पर लोन लिया, जिसे इस पूरे मामले की जानकारी तक नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि और भी खुलासे हो सकें।