IDBI Bank SO vacancy: आईडीबीआई बैंक ने डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM), मैनेजर, और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM)) के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 25 मार्च से शुरू हो चुके हैं और 8 अप्रैल तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 33 पदों पर की जाएगी।
कुल पद: 33
पदों का विवरण
- ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS) – ग्रेड-सी: 2 पद
- रिस्क मैनेजमेंट – इंफॉर्मेशन सिस्टम: 4 पद
- आईटी और एमआईएस: 19 पद
- सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-डी: 8 पद
आयु सीमा (Age Limit): न्यूनतम आयु सिमा 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
योग्यता: (Eligibility Criteria):
- ऑडिट – सूचना प्रणाली (IS) – ग्रेड-सी: आईटी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.टेक/बीई या ग्रेजुएशन सीआईएसए। कम से कम 7 साल का अनुभव। 4 साल आईएस ऑडिट या साइबर सुरक्षा ऑडिट का अनुभव।
- जोखिम प्रबंधन – सूचना सुरक्षा (Grade C & B): कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी । ग्रेड-सी के लिए 7 साल का अनुभव, 4 साल सूचना सुरक्षा का अनुभव । ग्रेड बी के लिए 4 साल का अनुभव, 2 साल सूचना सुरक्षा में अनुभव।
- आईटी और एमआईएस (IT & MIS) – ग्रेड डी, सी और बी: कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन । पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को प्राथमिकता ।ग्रेड डी के लिए 10 साल (7 साल संबंधित काम में), ग्रेड सी के लिए 7 साल (4 साल संबंधित काम में) और ग्रेड बी के लिए 4 साल (2 साल संबंधित काम में) अनुभव ।
- सुरक्षा अधिकारी (Security Officer) – ग्रेड-डी: 12वीं पास या डिप्लोमा ।भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना से रिटायर्ड JCO । कम से कम 15 साल की सेवा का अनुभव।
आवेदन शुल्क:
- जनरल, ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 1050 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए
चयन प्रक्रिया: ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर किया जाएगा। पहले प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
वेतन: उम्मीदवारों को 1,24,000 से 1,97,000 रुपये महीने दी जाएगी सैलरी।