India Pakistan War : भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर को लेकर ऐलान किया था। जिसकी पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शाम 5 बजे की थी, लेकिन इसके 3 घंटे बाद ही वापस पाक ने सीजफायर का उल्लंघन कर भारत के कई जगहों पर ड्रोन अटैक शुरू कर दिया। बता दें कि भारत में सीजफायर पर थल, जल और नभ सेना में इसके लिए सहमत हो गए।
यहां हुई गोलीबारी:
ड्रोन अटैक के बाद भारत ने इसके जवाब में जोरदार तरीके हमला किया। सीजफायर के थोड़ी देर बाद ही श्रीनगर में गोलीबारी भी हुई है, बताया जा रहा है कि MEA की मीटिंग में ये फैसला हुआ था कि अगर इस बाद सीजरफायर का उलंघन हुआ तो पाकिस्तान ही इसका जिम्मेदार होगा। और भारतीय सेना इसका कड़ा जवाब देने से पीछे नहीं हटेगी। वहीं दूसरी ओर नगरोटा मिलिट्री स्टेशन पर भी फायरिंग हुई है। जिसमें एक जवान भी घायल हो गया हैं।
BSF जवान घायल:
वहीं दूसरी ओर नगरोटा मिलिट्री स्टेशन पर भी फायरिंग हुई है। जिसमें एक जवान भी घायल हो गया हैं। इसके अलावा एलओसी पर भी शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन हमला और ताबड़तोड़ गोलाबारी की थी। जिसमें IAF का एक सूबेदार मेजर और भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही BSF के एक सब-इंस्पेक्टर की भी मौत हो गई है इसके अलावा BSF के सात जवान भी घायल हुए हैं।
अमृतसर में रेड अलर्ट :
आज सुबह 05:24 बजे अमृतसर के DC ने अपना एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा 'आपकी सुविधा के लिए हमने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन अब भी हम रेड अलर्ट पर हैं। अब सायरन बजेगा, समय समय पर रेड अलर्ट का सायरन बजेगा जो संकेत देगा। कृपया अपने घर के अंदर ही रहें, घर से बाहर न निकलें, वहीं खिड़कियों से तो बिल्कुल ही दूरी बनाएं रखें। हमें जब हरी झंडी मिलेगी, तो आपको सूचित कर दिया जाएगा। कृपया घबराएं नहीं, अनुपालन सुनिश्चित करें।