भोपाल : महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक लोकसभा में गिरने के बाद देशभर में बीजेपी सड़कों पर उतारकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में सरकार की तरफ से 27 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाया गया है। जिसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन’ से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
सभी सदस्यों को किया गया आमंत्रित
जानकारी के अनुसार, सदन की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगी। इस दौरान सत्र में नारी शक्ति वंदन’ से जुड़े महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तीकरण पर चर्चा होगी। इस सत्र में शामिल होने के लिए सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
27 अप्रैल को पक्ष -विपक्ष जुटेंगे भोपाल में
एक दिवस होने वाले इस विशेष सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है। तो वही चर्चा के मुद्दे को देखते हुए राजपाल ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे दर्शकों को बिना प्रवेश-पत्र के परिसर में प्रवेश न दिलाएं, ताकि सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित हो सके।