खंडवा : मध्य प्रदेश की करोड़ो बहनों को सीएम मोहन एक बार फिर लाड़ली बहना योजना की सौगात देने जा रहे है। यह सौगात सीएम मोहन इस बार खंडवा से जारी करेंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान सीएम मोहन करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे।
14 फरवरी जारी की जाएगी राशि
सीएम मोहन लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त की सौगात 14 फरवरी यानि की वैलेंटाइन-डे पर देंगे। जिसकी जानकारी खुद कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने दी। कलेक्ट ने बताया कि, 14 फरवरी को सीएम डॉ मोहन यादव का खंडवा जिले के पंधाना में दौरा प्रस्तावित है। वह यहां से लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे।
खाते में ट्रांसफर करेंगे 1500 - 1500 रूपए
बता दें कि हर बार की तरह सीएम यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे और करोड़ो बहनों के खाते में 1500 - 1500 रूपए डालेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन पंधाना विधानसभा में अभी जितने में कार्य पूरे हो चुके है उन निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
योजना की शुरुआत नवंबर 2023 में हुई
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। तब यह राशि 1000 रूपए दी जाते थी। लेकिन अब इसे बढाकर 1500 रूपए कर दिए है। मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की शुरुआत नवंबर 2023 में हुई थी।