भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार साल 2025 शुरू होने के बाद से लगातार डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक कर रही है। अभी तक जहां चार बैठक हो चुकी है। तो वही अगली बैठक पचमढ़ी में होगी। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह बैठक 3 जून को पचमढ़ी में होगी। जिसको देखते हुए प्रशासन ने मंत्रियों के रहने के लिए 25 होटल-रिसोर्ट बुक किये है।
पचमढ़ी में 3 जून को होगी कैबिनेट बैठक
जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक के एक दिन पूर्व ही 2 जून को मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी पचमढ़ी पहुंच जाएंगे। इसके अलावा सचिवालय के अधिकारी भी आएंगे। जिनके दो दिन रूकने की व्यवस्था यहां की जाएगी। पचमढ़ी आने वाले सैलानियों को ठहरने में कोई असुविधा ना हो। इसके हिसाब से जिला प्रशासन व्यवस्थाएं बना रहा है। अधिकारियों के मुताबिक पचमढ़ी में सैलानियों के ठहरने के लिए जगह की कमी नहीं होगी।
37 और डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होनी बाकि
बता दें कि मोहन सरकार की सबसे पहली बैठक 3 जनवरी 2024 को जबलपुर के भेड़ाघाट के पास पहली कैबिनेट बैठक हुई थी। दूसरी 5 अक्टूबर 2024 को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर उनके गांव सिंग्रामपुर में हुई थी। वहीं तीसरी 24 जनवरी 2025 को पर्यटन नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक हुई थी। तो वही आज चौथी बैठक इंदौर के राजवाड़ा में हुई। तो वही अब पांचवी बैठक पचमढ़ी में होगी। बता दें कि डॉ मोहन यादव सरकार में 37 और डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होनी बाकि है।