MPPSC PCS Vacancy 2026 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विकास खण्ड अधिकारी समेत 155 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 10 जनवरी से शुरू होने जा रहे है। जो की 9 फरवरी 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट mponline.gov.in या mppsc.mp.gov.in पर जाकर कर सकेंगे। तो वही आवेदन में सुधार के लिए 15 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक का समय दिया गया है।
पदों का विवरण
- उप जिला दंडाधिकारी / डिप्टी कलेक्टर- 17
- पुलिस उप अधीक्षक-18
- वाणिज्य कर अधिकारी-3
- जिला पंजीयक-1
- सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहाकारी संस्था-1
- शहरी विकास एवं आवास विभाग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रेणी ख-4
- अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त-15
- विकास खंड अधिकारी-5
- सहायक संचालक-4
- क्षेत्र संयोजक, विकास खंड अधिकारी-2
- खाद्य नागरिक आपूर्ति-जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी/सहायक संचालक-1
- बाल विकास परियोजना अधिकारी-4
- विकास खंड महिला सशक्तीकरण अधिकारी-39
- नायब तहसीलदार-4
- एक्साइज सब इंस्पेक्टर-10
- उप पंजीयक-7
- सहकारिता विस्तार अधिकारी-16
- सहायक श्रम पदाधिकारी-1
- मुख्य नगर पालिका अधिकारी-5
- अन्य-3
- कुल- 155 पद
शैक्षणिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान से स्नातक की डिग्री (इंजीनियरिंग/मेडिकल पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री अनिवार्य) होनी चाहिए।
आयु सीमा : अलग अलग पदों के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई। लेकिन न्यूनतम उम्र 21 साल है, और अधिकतम उम्र सीमा 40 साल होनी अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया : प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार के जरिए चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : एमपी के मूल निवासी/एसी/एसटी ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क रखा गया है। राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है।