Makar Sankranti 2026: इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जायेगा। मान्यता है कि इस दिन दान करने से भगवान की कृपा बरसाती है। साथ ही कष्टों से भी छुटकारा मिलता है। मकर संक्रांति सूर्य देवता को समर्पित एक पर्व है। इस दिन गंगा स्नान के अलावा सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान और पूजा पाठ करने से कई गुना अधिक फल मिलता है।
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व
इस पर्व को देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नामों से जाना जाता है. उत्तर भारत में मकर संक्रांति, दक्षिण भारत में पोंगल, असम में बिहू और बंगाल में पौष संक्रांति के रूप में यह पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे सूर्य के मकर गोचर पर बनाया जाता है। कहते हैं कि, जब ग्रहों के राजा सूर्य शनि की राशि मकर में एंट्री करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। यह प्रकाश, ऊर्जा, फसल और नई शुरुआत का प्रतीक है। तो चलिए जानते है कि मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए , ,,, जिससे शुभ फलों की प्राप्ति हो।
मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान
= मकर संक्रांति पर आप खिचड़ी का दान करें। इसके साथ अन्य अन्न से जुड़ी चीजों का भी दान कर सकते हैं। यह बेहद शुभ होता है।
= मकर संक्रांति पर गर्म कपड़े दान करना बेहद खास माना जाता है। इससे भगवान खुश होते है और कृपा बरसाते है।
= इस दिन आप चावल और उड़द की दाल का दान करें। यह खास होता है और इससे सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं।
= मकर संक्रांति के दिन आप गुड़ का दान करें। इससे कुंडली में सूर्य का स्थान मजबूत बनता है।
= इस दिन आप सब्जियों का दान कर सकते हैं। इससे पितृ दोष शांत होते हैं।
= आप काले तिलों का भी दान कर सकते हैं। यह बेहद कल्याणकारी होगा। इसके प्रभाव से दोषों से राहत मिलती हैं।
= मकर संक्रांति के दिन रुई और कपूर को भी दान में दे सकते हैं।
= रेवड़ी का दान मकर संक्रांति के दिन करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आप इस दिन पर मूंगफली का भी दान कर सकते हैं। माना गया है कि इस दान से साधक को लाभ मिलता है और उसके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।