टीकमगढ़ : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव पेड़ और 2 बच्चों का शव पानी में तैरता हुआ मिला। तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। जिनकी मौत से इलाके में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बछोड़ा में लोड़गंज मुहल्ले की है।
ग्रामीणों ने दी जानकारी
ग्रामीणों ने जब महिला का शव पेड़ से लटका और बच्चों का शव पानी में तैरता हुआ देखा, तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि यह घटनाक्रम हत्या है या आत्महत्या .. हालांकि प्राथमिक जांच के अनुसार, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या मानकर चल रही है, जिसमें पहले मां ने अपने दो मासूमों को कुएं मे धकेला होगा फिर खुद को फांसी लगा ली होगी।
मृतकों की हुई पहचान
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रश्मि कुशवाहा पत्नी राहुल कुशवाहा (25) निवासी बछोड़ा के रूप में हुई है। वहीं कुएं से बरामद शवों की पहचान उसकी 6 वर्षीय पुत्री पूर्वी कुशवाहा और 4 वर्षीय पुत्र हार्दिक कुशवाहा के रूप में की गई है।