Morning Breaking: CM विष्णुदेव साय रायपुर लौटे, सरगुजा-बिलासपुर दौरा, किसानों को ₹314 करोड़ सहायता, रायपुर में AI शिक्षक अभियान, UPSC परीक्षा और पोषण पखवाड़ा की शुरुआत।
मुख्यमंत्री साय करेंगे सरगुजा-बिलासपुर का दौरा:
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 8:15 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। वहीं आज सीएम सुबह 11:30 बजे रायपुर से सरगुजा के लिए रवाना होंगे। फिर दोपहर 01:15 बजे किसान सम्मेलन में शामिल होंगे, कर्यक्रम के बाद कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा वह पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिसके बाद शाम 5:00 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे, और यहां पर आयोजित कार्यक्रम के बाद सीएम वापस रात में रायपुर लौटेंगे।
रायपुर में “फार्म अन्वेषण-2026” का आयोजन आज
रायपुर के Pt. Ravishankar Shukla University में आज राष्ट्रीय स्तर का “फार्म अन्वेषण-2026” कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें देशभर के फार्मेसी विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, रिसर्चर और इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिससे फार्मेसी शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। 12 अप्रैल को UPSC की CDS और NDA परीक्षा होगी। UPSC द्वारा 12 अप्रैल को CDS और NDA परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए लगभग 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, CDS परीक्षा 3 शिफ्ट, NDA परीक्षा 2 शिफ्ट आयोजित की गई है, वहीं इसके लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी समय से पहले केंद्र पहुंचे, एडमिट कार्ड और ID अनिवार्य रूप से अपने पास रखें, बतादें कि इस परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेगी.
रायपुर में AI सक्षम शिक्षक अभियान का शुभारंभ
रायपुर में जिला प्रशासन और Google के सहयोग से “AI सक्षम शिक्षक अभियान” की शुरुआत आज होगी। खास बातें ये है शिक्षकों को AI और डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा, इससे आधुनिक शिक्षण पद्धति को बढ़ावा मिलेगा, शिक्षा में नवाचार और गुणवत्ता सुधार पर फोकस रहेगा।
किसानों को ₹314 करोड़ की अतिरिक्त सहायता
छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए ₹314 करोड़ की अतिरिक्त सहायता जारी की है। योजना के तहत 3 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा, ₹10,000 प्रति एकड़ सहायता राशि मिलेगी, और दलहन, तिलहन और मोटे अनाज को बढ़ावा साथ ही फसल विविधीकरण पर भी जोर दिया जाएगा। फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 12 अप्रैल को फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 01:15 बजे होगी, इसके लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं, जहां पर 5577 अभ्यर्थी शामिल होंगे
आज से शुरू पोषण पखवाड़ा 2026
आज से पोषण पखवाड़ा 2026 की शुरुआत हो रही है, जो 23 अप्रैल तक चलेगा। इस बार की थीम बच्चों के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क विकास करना है, ये कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता और गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए आयोजित की जाती है, इसके अलावा अन्नप्राशन, गोदभराई कार्यक्रम भी रखी जाती है।